मनियर। नगर पंचायत मनियर द्वारा बनाए गए अस्थाई व स्थाई गोशाला का निरीक्षण बुधवार को अपर निदेशक गोधन मुख्यालय लखनऊ डॉ. एके सिंह ने किया। जिसमें हर बिंदुओं पर गहनता से जांच की। कहा कि मवेशियों की देखरेख में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि नगर पंचायत मनियर द्वारा गौरा बगहीं स्थित मठिया में बने स्थाई गौशाला में पानी भरने के कारण नगर पंचायत स्थित पानी टंकी के पास करीब चार दर्जन छुट्टा पशुओं का रखरखाव नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। कई जगहो से बछड़ों की रखरखाव में हो रही अनिमियता की शिकायत के बाद विभागीय अपर निदेशक गोधन डॉ. एके सिंह टीम के साथ अस्थाई गौशाला कस्बा स्थित पुरानी पानी टंकी के पास पहुंचे। मौके पर उपस्थित डा लाल बहादुर से अभिलेखों को मंगाकर एक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की तथा कहा कि बछड़ों की देखरेख में अगर कोई असुविधा हो तो उच्चाधिकारियों को तुरंत अवगत कराएं। जिसका त्वरित समाधान किया जायेगा। अन्यथा घोर लापरवाही मानी जायेगी व कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहे। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा, अधिशासी अधिकारी मनियर मणि मंजरी राय, डॉ. प्रेमशंकर सिंह व नगर पंचायत के कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।