फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः राज्यपाल ने विवि के प्रशासनिक भवन का किया ऑनलाइन शिलान्यास

विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करती - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में बुधवार को प्रशासनिक भवन का ऑनलाइन शिलान्यास कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने बलिया की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपरा को याद करते हुए कहा कि यह धरती प्रणम्य है। मुझे उम्मीद है कि यह विश्वविद्यालय बलिया की समृद्ध विरासत को सुरक्षित व संरक्षित करते हुए आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार इसे चरणबद्ध रूप में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नीति प्रत्येक विद्यार्थी को स्वतंत्र रूप से खुले आसमान में उड़ने की आजादी देती है। मुझे उम्मीद है कि यह युवा पीढ़ी को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय में भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार और विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री प्रो. दिनेश शर्मा के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि अब विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह भवन निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करे और यह प्रयास करे कि भवन निर्माण का कार्य निर्धारित समय में पूरा हो। परिसर को इकोफ्रेंडली बनाने के लिए अभी से पौधरोपण का कार्य प्रारंभ करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को ऐसा प्रशिक्षण दें कि अध्ययन के साथ वे आत्मनिर्भर होने की ओर उन्मुख हों।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक भूमि पर प्रशासनिक भवन का लोकार्पण होना मेरे लिए सुखद है। सरकार का यह प्रयास है कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए और इसमें आने वाली रुकावटों को प्रशासनिक स्तर पर दूर किया जाए। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने विश्वविद्यालय के अब तक की प्रगति का उल्लेख करते हुए सरकार और राज्यपाल द्वारा दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। इससे पूर्व कुलपति प्रो. पाडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित अजय चौबे ने मंगला चरण तथा डॉ अरविंद उपाध्याय व साथियों ने कुल गीत की प्रस्तुति दी। डीएस इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक राजेश ने प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप कुलसचिव महेश कुमार, वित्त अधिकारी ममता सिंह, एनसीसी के कमांडर कर्नल पुनीत अरोड़ा, डॉ जैनेन्द्र पांडेय, डॉ साहेब दूबे आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव संतलाल पाल व संचालन डॉ प्रमोद शंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें