फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Flood: चक्की नौरंगा में भीषण कटान, गंगा नदी की लहरों में समा गए नौ मकान; ग्रामीणों में दहशत

Tue, 22 Jul 2025 12:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Flood: बलिया जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कटान की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सोमवार की शाम को कटान के कारण नौ लोगों के मकान गंगा नदी में समा गए। 
विज्ञापन
बलिया में कटान के चलते नौ मकान गंगा में बह जाने से हैरान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में चक्की नौरंगा में गंगा नदी के किनारे पर पिछले कुछ दिनों से बढ़ते जलस्तर के कारण भीषण कटान होने लगा। कटान के कारण नौ लोगों का मकान गंगा की लहरों में समा गया। घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। अचानक गंगा नदी के पानी ने अपना रुख और तेजी से बदल लिया। नदी की तेज धारा ने पहले आसपास के खेतों और मिट्टी के इलाके को काटना शुरू किया। फिर बस्तियों की ओर रुख कर लिया। 

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के अनुसार जब उन्हें नदी के बढ़ते जलस्तर का आभास हुआ, तो वे अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। लेकिन इस आपदा में नौ लोगों का मकान गंगा की लहरों में समा गया। जिसमें श्रीनाथ यादव, संतोष साह, श्री भगवान यादव, लल्लन साह, पिंटू साह, सीता राम, मनोज ठाकुर, उर्मिला देवी, रामेश्वर ठाकुर, कन्हैया ठाकुर व विनोद साह का पक्का मकान गंगा नदी की उफनती लहरों में समा गया। 

इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में मजदूर की हत्या: दौड़ा- दौड़ा कर लाठी से पीटा, खेत में खाद छिड़कने के विवाद में पीट- पीटकर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से तटवर्ती इलाकों में हाहाकार मच गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गंगा नदी का पानी कई दिनों से बढ़ रहा था, लेकिन तेजी से आने वाली लहरों ने उन्हें पूरी तरह से चौंका दिया। नौरंगा गांव के राजमंगल ठाकुर ने बताया कि हमारे पास अपनी संपत्ति बचाने के लिए कोई उपाय नहीं थे। पलक झपकते ही सब कुछ चला गया। हम गंगा के किनारे रहते हैं, लेकिन इस तरह का कटान पहले कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें