प्रदेश के शिक्षक परिवार की तरह साथ खड़े हैं : विवेकानंद
दिवंगत शिक्षक के आवास पर पहुंचे टीएससीटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पत्नी मीना देवी और बच्चों को ढांढस बंधाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकानंद ने फोन पर मीना देवी से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश के सभी शिक्षक परिवार के सदस्य की तरह उनके और बच्चों के साथ खड़े हैं। इस दौरान प्रभाकर तिवारी, सतीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, सतीश मेहता, लालजी यादव, संजय कन्नौजिया, राजेश जायसवाल, अब्दुल अंसारी, संजीव वर्मा, आशुतोष तरुण पांडेय, आमिर शमशाद, सुरेश कुमार, आलोक सिंह, नीतीश त्रिपाठी, जितेंद्र यादव और रवि गुप्त सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जिले के नौ परिवारों को मिल चुकी है आर्थिक मदद
टीएससीटी अब तक जिले के नौ दिवंगत शिक्षक और शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। इनमें पिछले माह बभनौली (बेरुआरबारी) के दिवंगत शिक्षक राकेश सिंह के परिवार के अलावा सत्येंद्रनाथ त्रिपाठी (सरयां डीहूभगत, बिल्थरारोड), अशोक यादव (जिगड़ीसर, मनियर), लालजी राम (छितौना, नगरा), दिनेश दूबे (निपनिया, मनियर), राजकुमार पांडेय (बांसडीह), रिंटू राय (संदवापुर, पंदह), सुरेंद्रनाथ सिंह (शिवपुर, बसंतपुर) और शाहनवाज अहमद (पिपरौली, सीयर) के परिवार शामिल हैं।