फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Double Murder: दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर दो युवकों की ली थी जान

Fri, 03 Jan 2025 09:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
बलिया डबल मर्डर में शामिल आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव में दो युवकों के हत्या में शामिल एक आरोपी शिवम राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह बघौना गांव के पास मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवम राय के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


कार्रवाई की मांग कर पीड़ितों ने की थी आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग
कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब भट्टी पर हुए विवाद में बदमाशों ने प्रशांत गुप्ता व गोलू वर्मा की चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एनएच-31 जाम कर दिया। दूसरे दिन आरोपी के घर बुलडोजर व मुआवजा की मांग को लेकर एनएच-31 जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तीतर बितर किया।

उधर, घटना की जानकारी होने पर सांसद सनातन पांडेय, विधायक संग्राम सिंह यादव सहित अन्य नेताओं का जमावड़ा लग गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने किया हमला

एसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर बघौना गांव में आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी हमलावर हो गए। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें