शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिगंज निवासी संतोष वर्मा की दुकान से सुखपुरा और बहादुरपुर चट्टी पर भी है। प्रत्येक दिन की भांति वह शनिवार की रात आठ बजे सुखपुरा स्थित दुकान से निकले थे। बारिश होने के कारण बहादुरपुर स्थित स्वर्ण की दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी करके बैठ गए थे। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक मोटरसाइकिल के अगल-बगल घूमने लगा।
हनुमानगंज में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी से स्वर्ण व्यवसायी की मोटरसाइकिल से करीब सात लाख के गहनों पर उच्चकों ने हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब स्वर्ण व्यवसायी अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लेकर घर जाने लगा। इसकी सारी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में हो गई है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना शनिवार रात की है।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिगंज निवासी संतोष वर्मा की दुकान से सुखपुरा और बहादुरपुर चट्टी पर भी है। प्रत्येक दिन की भांति वह शनिवार की रात आठ बजे सुखपुरा स्थित दुकान से निकले थे। बारिश होने के कारण बहादुरपुर स्थित स्वर्ण की दुकान पर मोटरसाइकिल खड़ी करके बैठ गए थे। इसी बीच मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक मोटरसाइकिल के अगल-बगल घूमने लगा। मोटरसाइकिल की डिक्गी में रखे करीब सात लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। संतोष वर्मा मोटरसाइकिल स्टार्ट कर घर जाने की तैयारी करने लगे। डिक्गी खोलकर देखा तो उन्हेंं मामले की जानकारी हुई। तत्काल मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो पूरी घटना उसमें कैद थी। जानकारी पुलिस को दे दी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी राीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।