बलिया जिले में सोमवार को जिला कारागार के तीन लोगों समेत कुल 62 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसी के साथ ही जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3548 हो गई है जबकि 2822 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 691 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर के महावीर नगर में तीन, जिला कारागार में तीन, श्रीराम बिहार कालोनी में एक, काजीपुरा में एक, अमृतपाली में एक, विजयीपुर में दो, बांसडीह के बिजलीपुर में एक, बांसडीह वार्ड नंबर चार में एक, विवेकानंद कालोनी में एक, नारायणपुर में एक, चिलकहर के डुमरी में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इसी प्रकार गड़वार में तीन, बलेजी में एक, अडरिया में एक, शाहपुर में एक, सहोदरा में एक, रसड़ा के सरायभारती में एक, सीयर के तुर्तीपार में चार, सोनाबरस में एक, भीमपुरा नंबर एक में एक, अकसार में एक, ककरासो में एक, सोहाव के इंदिरा नगर में दो, बेरूआरबारी के बड़सरी में दो, बेलहरी के सुल्तानपुर में एक, मनियर के सुल्तानपुर में दो, पंदह में उमेड़ा में दो, चौहानपुरा बाछापार में आठ, पूर में छह, रेवती के कुम्हैला में एक, आसमानपुर में एक, हुसेनाबाद में एक, मंशाराम में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।