फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: क्रिकेट में बलिया ने वाराणसी को 10 रन से हराया

विज्ञापन
पकड़ी गांव में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान गेंद को मारने के लिए तैयार ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पूर। पकड़ी क्षेत्र में आयोजित प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को बलिया और वाराणसी के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। बलिया ने वाराणसी को दस रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन समाजसेवी संजीव तिवारी ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम ने संघर्ष किया। लेकिन 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। इस तरह बलिया ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों में उत्साह बना रहा। इस अवसर पर समाजसेवी संजीव तिवारी ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच देने की है। यदि ग्रामीण युवाओं को अवसर मिले तो वे खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अंजनी सिंह, चंदन सिंह, सीपू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें