फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’ताउते‘ ने रोका कटानरोधी कार्य, खौफ में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा कटानरोधी कार्य बृहस्पतिवार को ताउते तूफान के चलते हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ठप हो गया। विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि काम शुरू हुए करीब दो माह बीत गए। फिर भी स्पर बनाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर गंगा के मुहाने पर बसे गांव के ग्रामीणों में यह भय बना हुआ है कि इसी तरह मंद गति से कार्य होता रहा तो 30 जून तो दूर 30 जुलाई तक भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

गंगापुर से लेकर चौबे छपरा तक करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्पर बनाने का काम चल रहा है, जिसमें चौबे छपरा के समीप बनने वाले स्पर में जमकर मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस पर किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधियों द्वारा ठेकेदारों पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। यही हालात गंगापुर डगरा के समीप हो रहे स्पर निर्माण की है। सोनार टोला के पास बनने वाला स्पर किसानों के विरोध के कारण रुका हुआ था, जो करीब एक सप्ताह से शुुरू हो गया है। लेकिन विभागीय उदासीनता से ऐसा लग रहा है कि बाढ़ विभाग व ठेकेदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर पानी फेर देंगे।
-------------
कितना कारगर होगा स्पर के किनारे बना गड्ढ़ा
रामगढ़। स्पर के दोनों बगल ठेकेदारों ने मिट्टी खनन करके स्पर बनाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की इस तकनीकी को देखकर ग्रामीणों में यह चर्चा बना हुआ है कि स्पर के दोनों तरफ ठेकेदारों ने जो खोदाई कर बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं। क्या यह आने वाले समय में स्पर के लिए वरदान साबित होगी या अभिशाप? लोगों में यह भी चर्चा खूब हो रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि ठेकेदार को दूर से मिट्टी कैरेज कर के स्पर बनाना था। लेकिन ठेकेदार अपनी लाभ के लिए यह हथकंडा तो नहीं अपना लिया है।
विज्ञापन

----------
कार्य देर से शुरू हुआ है। लेकिन हर हाल में 30 जून से पहले काम पूर्ण कर लिया जाएगा। ठेकेदारों को सख्त निर्देश दे दिया गया है। जितना जल्द हो संसाधन व मजदूर बढ़ाएं ताकि समय सीमा के अंदर काम पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन

संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता, बाढ़ विभाग
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें