फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र विरोधियों पर इजरायल की तरह होगी कार्रवाई : सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। भारत के नागरिकों को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ना हो तो इजरायल के नागरिकों से पढ़े। वहां की सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र विरोधी काम करने वाले लोगों को इजरायल की धरती पर रहने के लिए जगह नहीं मिलने वाला है। वहीं भारत की धरती पर भारत का खा कर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं, ऐसे राष्ट्र विरोधी लोगों को इजरायल जैसा ही हश्र करना होगा। यह बातें विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को बैरिया में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान का अन्न-पानी से जिंदा रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल देना चाहिए। आज हमें इजरायल से प्रेरणा लेनी चाहिए। जहां की सरकार ने देशद्रोहियों को रौंद दिया है। कहा कि देश का प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चलते आज देश को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के राज्य में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। इस दिशा में हमारे दोनों नेता लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें