फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 86 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक स्तर पर पांव पसार चुका है। लेकिन बुधवार को आई रिपोर्ट में राहत मिली है। रिपोर्ट के अनुसार नए मरीजों की संख्या मात्र 86 है जबकि मौत की संख्या 209 पर ही रुकी हुई है। इसके अलावा एक्टिव केस 1399 हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। बता दें कि बुधवार को जारी बुलेटिन में होम आइसोलेशन, एल-1 अस्पताल फेफना और एल-2 अस्पताल बसंतपुर में कितने मरीज भर्ती है। इसको दर्शाया नहीं गया है। इसके अलावा कितने लोगों की मृत्यु हुई और कुल कितने लोग स्वस्थ हुए आदि सूचनाओं को भी नहीं दर्शाया गया है।
विज्ञापन

-------------------------------
कोविड अस्पतालों पर एक नजर..
- जिले में कोविड अस्पताल- दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 25
- आक्सीजन बेड - 80
- आक्सीजन कंसंट्रेटर - 87
- आक्सीजन व दवाओं की उपलब्धता- बी टाइप - 23
डी टाइप- 43
रेमेडिसिविर- 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें