फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से बिहार शराब ले जाने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय जीआरपी के सिपाहियों ने दो शराब तस्करों को पकड़ लिया जब वह डाउन सेनानी एक्सप्रेस में अंग्रेजी शराब से भरे दो बैग और दो बोरियां ट्रेन में रख कर बिहार ले जाने की तैयारी में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोरियों में देशी शराब थी जबकि बैग में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थी।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो लावारिस हालत में प्लेटफार्म पर शराब की बैग व बोरियां रख कर शराब तस्कर खुद प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। इसकी भनक जीआरपी ाको लग चुकी थी। जैसे ही डाउन सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन आई दोनों तस्कर शराब से भरे बैग व बोरियों को उठाकर ट्रेन में लादना चाहा, तब तक जीआरपी के सिपाहियों ने मौके पर जाकर उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ रेलवे क्वार्टर में ले गए। इस बाबत पूछने पर जीआरपी के सिपाहियों ने इस तरह की घटना से साफ इंकार किया। इस बाबत जीआरपी बलिया के प्रभारी निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें