फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब दो किशारों में से एक पहुंचा घर, पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर व देवकीछपरा से तीन दिनों पहले शनिवार को रहस्यमय ढंग से गायब दो किशोरों के मामले में पुलिस परेशान थी। लेकिन एक किशोर के मिल जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को किशोर के घर पहुंचने की जानकारी होने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को बैजनाथपुर निवासी सुग्रीव चौधरी (12) पुत्र बगेदन स्कूल में पढ़ने गया था और इसी दौरान वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। पुलिस ने बगेदन की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया था। इसी बीच सोमवार की देर शाम को सुग्रीव अपने घर वापस आ गया। मंगलवार को बैरिया पुलिस ने बगेदन के घर से सुग्रीव को बरामद कर उससे पूछताछ की। सुग्रीव ने बताया कि वह ट्रेन का मजा लेने के लिए लखनऊ चला गया था। लखनऊ से ट्रेन पकड़ कर शाहगंज चला गया और शाहगंज से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर सोमवार की देर शाम बैजनाथपुर ग्राम पंचायत के रामपुरटोला स्थित अपने घर पहुंचा। वहीं अपनी बुआ के घर पढ़ाई कर रहा दीपक दुबे भी उसी दिन रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। दीपक की साइकिल लावारिस स्थिति में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी मिली थी, लेकिन अभी तक दीपक का कहीं पता नहीं चल पाया है। इस बाबत एएसपी व क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि सुग्रीव के मामले में अपहरण का मुकदमा लिखा गया था, अब सुग्रीव वापस आ गया है तो उसे न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। वहीं देवकीछपरा निवासी किशोर दीपक को उसी दिन कुछ लोग सुरेमनपुर स्टेशन पर देखे थे वह कहा था कि घूमने जा रहा है, निसंदेह वह भी कहीं घूमने चला गया है बहुत जल्द वह भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें