फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू : पुलिस ने दिखाई सख्ती, दुकानें कराई बंद, कइयों को सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए एक ओर सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है, वहीं बाजारों में लापरवाही भी जारी है। दुकानदार जहां मनमाने तरीके से दुकानों को खोलकर खरीद बिक्री करते हैं। वहीं, लोग बिना मॉस्क लगाए ही बाजारों में खरीदारी को पहुंच जा रहे हैं। सोमवार को नगर के बाजारों में पुलिस ने सख्ती दिखाई और मानक के विपरीत दुकानों को जहां बंद कराया, वहीं बिना मॉस्क पहने लोगों को सबक भी सिखाया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक बार फिर 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है लेकिन इस आदेश का असर अभी शहर में नहीं दिख रहा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बेतहाशा भीड़ हो रही है। सोमवार को बाजार में इस कदर भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग भी लोग भूलते नजर आए। कई जगह जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें भी खुली रहीं और लोग खरीदारी करते। नगर के स्टेशन रोड से लेकर चौक शहीद पार्क, लोहापट्टी, गुदरीबाजार, बड़ा गड़हा, सिनेमा रोड, आर्यसमाज रोड, कासिम बाजार, विशुनीपुर आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। हालांकि सोमवार को जरूरी सेवाओं की समय सीमा पूरा होते ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। बाजारों में चक्रमण कर जहां दुकानों को बंद कराया और वहीं आवश्यक सेवाओं के अलावा दुकान खोलने वालों को चेताया भी। इसके अलावा, बिना मॉस्क के घरों से निकले लोगों को पुलिस ने सबक सिखाते हुए घर भेज दिया।
बिना मास्क बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने लगाई फटकार
बेल्थरारोड। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सोमवार को सख्ती दिखाई। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह और उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने नगर एवं क्षेत्र का भ्रमण कर बेवजह घूमने वालों व मुंह पर मास्क नहीं लगाने वालों को फटकार लगाई। सुबह 7 से 12 बजे तक किराना, फल, सब्जी के साथ ही अन्य वस्तुओं की दुकानों के खुल जाने के बाद खरीदारों की भीड़ रही। दुकानों पर बंद होने का समय अवधि पूर्ण होने के बाद अधिकारियों के नगर में प्रवेश करते ही दुकानों के शटर गिरने लगे और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच तहसीलदार लाउडस्पीकर के माध्यम से घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी देते रहे। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते कोरोनाकाल के दौरान सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें