फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: लूट के मामले को चोरी दिखाने में नपे बैरिया थाना प्रभारी, निलंबित; डीआईजी के निरीक्षण के बाद गिरी गाज

Wed, 11 Feb 2026 04:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: लूट के मामले को चोरी दिखाने के मामले में बलिया जिले के बैरिया थाना प्रभारी को निलंबित किया गया। डीआईजी के निरीक्षण के बाद कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में बैरिया क्षेत्र के भिखाछपरा नई बस्ती (मुज के डेरा) गांव में 8 फरवरी की रात में मोतीलाल गोंड के घर हुई लूट के मामले में मंगलवार रात पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उनसे लूट के संबंध में बारीकी से पूछताछ की। घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन


बदमाश किस रास्ते से आए और किस रास्ते गए आदि की जानकारी ली। उन्होंने बैरिया पुलिस को लूट की घटना को चोरी लिखने पर जमकर फटकार लगाई। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी विपिन सिंह को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले ही उनका स्थानांतरण यहां से चितबड़ागांव थाने पर किया गया था। 

डीआईजी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को मिनिमाइज करके दर्ज करना अपराध के श्रेणी में आता है। इस हम कभी स्वीकार नहीं करते। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; खाकी पर दाग: मोबाइल चोरी के आरोपी दो पुलिसकर्मी निलंबित, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी करतूत
विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पीड़ितों को भरोसा दिया कि उनके साथ न्याय होगा। सभी अपराधी पकड़े जाएंगे। लूट का माल भी बरामद किया जाएगा। डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो.फहीम कुरैशी के अलावा बैरिया थाने की पूरी फोर्स मौजूद थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें