फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेरी की टीम ने रामपुर को दी मात

Mon, 07 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के बहेरी मुहल्ला स्थित रेल मैदान में रविवार शाम कबड्डी टूर्नामेंट बहेरी कप का उद्घाटन मैच रामपुर और बहेरी के बीच खेला गया। इसमें बहेरी की टीम ने रामपुर को 10-4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी सगीर खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान कबड्डी का आनंद उठाने तथा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।

मैच में शुरू से ही बहेरी की टीम रामपुर पर भारी दिखी। इस दौरान सगीर खां खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि हार से खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि हार ही जीत की कुंजी होती है। इस दौरान प्रतियोगिता को सफल बनाने में अफजल खां, इबरार अहमद, साकिब, जलाल, मु. अली, अयूब खां आदि लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें