फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से मिली राहत, कीचड़ ने जिंदगी किया दुश्वार

Wed, 31 Aug 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय का बाढ़ में क्षतिग्रस्त भवन।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर गिरने से बाढ़ व कटान पीड़ितों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। जैसे-जैसे जलस्तर खिसक रहा है, वैसे जमे पड़े कीचड़ व पानी से दुर्गंध उठना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग केवल सड़कों पर अपना डेरा डाले हैं। गांव तक न तो कहीं छिड़काव ही शुरू हुआ और न कोई क्लोरिन की गोली ही पानी में डाली गई। इसको लेकर द्वाबा के कटान पीड़ितों में खासा नाराजगी है। 
विज्ञापन



करीब एक माह से गंगा ने द्वाबा के कई गांवों में तबाही मचा रखी थी और शासन-प्रशासन केवल सहायता की बात सड़कों तक करता रहा। लेकिन पानी के अंदर फंसे गांवों तक आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई सहायता नहीं मुहैया कराई। अगर इस बात की सच्चाई जाननी हो तो आप नौरंगा में पहुंचे, जहां बाढ़ के अंतिम दिनों में जिलाधिकारी ने हेलीकाप्टर से पीड़ितों के बीच भोजन व सहायता राशि पहुंचाई।

लेकिन एक दिन के बाद फिर जस की तस स्थिति बन गई। क्या नौरंगा में मात्र एक ही दिन गंगा का कहर था, हमारे तहसील के अधिकारी अपने कार्यों के प्रति कितना गंभीर है। इससे साफ प्रतीत हो जाता है। पानी गिरने के बाद सदर व बैरिया तहसील के जवहीं, हल्दी, बाबू बेल बघौज, चौबे छपरा, जग छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदय छपरा, पांडेयपुर, मुरली छपरा सहित किसी भी गांव में आज तक जिले के स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी का काफिला नहीं पहुंचा और नहीं किसी प्रकार की कोई छिड़काव ही किया गया। पीड़ितों का कहना है कि इसी तरह स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना रहा तो सैकड़ों लोग संक्रामक बीमारी की जद में आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें