फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: आरोपी ने बताया, एक नाबालिग के साथ मिलकर इसलिए की थी हत्या, हैरान रह गई पुलिस

Thu, 31 Aug 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

खेजुरी थाने पर सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर निवासी विशाल राजभर (20) पुत्र सीताराम राजभर का ननिहाल करम्बर में है। इस कारण मृतक बादल पटेल पुत्र हरेराम व विशाल एक दूसरे को जानते पहचानते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व विशाल और बादल की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्बर गांव में युवक की हुई हत्या का पुलिस 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी को मैरीटार चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करम्बर में ननिहाल है। मामूली विवाद और पिटाई से आक्रोशित आरोपी ने एक नाबालिग के साथ मिलकर विशाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS-J Result: 100वीं रैंक हासिल करने वाली ईशा की कहानी, बोलीं- 'पिता के निधन के बाद छोड़ दी थी उम्मीद'
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेजुरी थाने पर सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर निवासी विशाल राजभर (20) पुत्र सीताराम राजभर का ननिहाल करम्बर में है। इस कारण मृतक बादल पटेल पुत्र हरेराम व विशाल एक दूसरे को जानते पहचानते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व विशाल और बादल की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इससे नाराज विशाल 23 अगस्त की सुबह बादल के घर पहुंचा और उसके चाचा छट्ठू पटेल के साथ वाद विवाद करने लगा। इसकी जानकारी बादल को उसके चाचा ने दी। उसी दिन बड़ागांव में रामजीत बाबा के मेले में अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ पहुंचे बादल की विशाल से मारपीट भी हुई थी। इसका बदला लेने के लिए विशाल ने गांव के एक 16 वर्षीय नाबालिग से मिलकर हत्या की साजिश रची। मंगलवार की रात नाबालिग ने ही बादल के घर के बाहर सोए होने की जानकारी दी। इस की सूचना पर पहुंचे विशाल ने चाकू मार कर बादल की हत्या कर दी। सीओ ने बताया की घटना के बाद हत्यारोपी भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर एसएचओ बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने तत्परता दिखाई और बृहस्पतिवार को तड़के मैरिटार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें