फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक

Wed, 18 Jan 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कालेज में आयोजित पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें रोवर्स-रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवायोजना के छात्रों द्वारा निकाली गई रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस एडीएम मनोज सिंघल नगर मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, बीएसए राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन




रोवर्स-रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवायोजन के स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखे बैनर, पोस्टर एवं हाथों से बनी तख्तियों द्वारा जागरूकता लाने का प्रयास किया। उनके द्वारा एक, दो, तीन, चार वोट डाले अबकी बार..., क्या पड़े हो चक्कर में सबसे बड़ा कार्य वोट डालने में तथा सुखी रोटी खाएंगे, स्वच्छ सरकार बनाएंगे सुनाकर लोगों को जागरूक किया।


प्रभात फेरी नगर के टीडी कालेज मुख्य द्वार से निकलकर चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर, कासिम बाजार, हनुमानगढ़ी, रामलीला मैदान, नया चौक, जापलिनगंज, सतीशचंद्र कालेज, काजीपुरा-मिड्ढी चौराहा होते हुए पुन: महाविद्यालय पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए स्काउट कमिश्नर मेजर दिनेश सिंह ने कहा कि स्काउट समाज का सेवक होता है।
विज्ञापन



समाज की समस्याओं को मिटाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। सभा की अध्यक्षता करते डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स को उनके उद्देश्यों पर चलकर मतदाताओं को जागरूक करना एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर रोवर्स प्रभारी डा. एन के सिंह, रोवर्स लीडर डॉ. विनीत नारायण दूबे, डा. वंदना पांडेय, एनएस कार्यक्रम प्रभारी डा. साहब दूबे, डॉ. सुजीत वर्मा, डॉ. निशा राघव, डॉ. अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें