फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चंदौली के बाबू लाल ने जीती प्राइज मनी दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। गोपाल आईटीआई जीराबस्ती की ओर से रविवार को प्राइज मनी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जनपद के अलावा कई प्रांत के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल से सभी विजेता प्रतिभागी को नगद पुरस्कार सहित शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ सिकंदरपुर-बलिया मार्ग स्थित गोपाल आईटीआई कार्यालय से हुआ। पांच किलोमीटर की प्रतियोगिता में तीन दर्जन से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें चंदौली के बाबू लाल राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 हजार का पुरस्कार जीता। हरदोई के इस्लाम अली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें 5100 का पुरस्कार मिला। बलिया के विशुनपुरा निवासी सोनू राजभर को तृतीय स्थान मिला। उन्हें 3100 का पुरस्कार मिला। भदोही के माता चरण बिंद, जौनपुर के अंगद यादव, दुर्गीपुर बलिया के सिद्धांत कुमार, धर्मपुरा के शिवनारायण राजभर, जयनगर निवासी राहुल राजभर, बक्सर के प्रिंस पाठक, झारखंड के आशीष कुमार साह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पालिकाध्यक्ष संत कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान ने बच्चों में छिपी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सराहनीय योगदान दिया है। ददरी मेले में भी ऐसी प्रतियोगिता आयोजित करने की अपील की। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह ने उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी डुलडुल ने अतिथियों को सम्मानित किया। मौके पर मुन्ना राय, शशि दुबे, टाइगर तिवारी, संजीव चौहान, अरविंद पांडे, सावन पांडेय, रितेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, सचिदानंद राय, रितेश राय, राजू राय, अमृत ठाकुर, शेषनाथ राय, हिमांशु राय, उपेंद्र यादव, सोनू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें