फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें राज्यपाल : अरुण

Thu, 05 May 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में गुरुवार को उप्र के नगर विकास मंत्री आजम खान पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया गया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें आजम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं गोरखपुर के सांसद महंत आदित्य नाथ योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना अशोभनीय है। इसके पूर्व भी आजम खां ने भारत माता को डायन कहकर देश के सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया है।

एक बार फिर ऐसी टिप्पणी कर देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था पर हमला किया है। ऐसा बयान समाज का सौहार्द बिगाड़ने वाला है। इस मौके पर राजेश गुप्त, आशीष प्रताप सिंह, रीतेश पांडेय, सुमित मिश्र, अभिषेक गुप्त, प्रशांत राय, संदीप तिवारी, बसंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें