फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का विरोध, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 09:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। बताते चलें कि पहले जुलूस निकालकर जनता को जागरूक किया गया और नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया गया। 
 
विज्ञापन
अधिकारी को ज्ञापन देते कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान से जुलूस निकालकर पुरानी तहसील, जिला पंचायत कार्यालय, टीडी कालेज चौराहा हाेते कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान सदस्यों ने जमकर नारेबाजी करने के साथ ही ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न चरम पर है। मथुरा की घटना की जानकारी होने पर नगिना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला कर दिया गया।

दूसरी घटना करनावल गांव में अनुसूचित जाति के बेटी के शादी से पहले बराती और घरातियों पर हमला कर दिया गया। तीसरी घटना नगलिया निवासी चंद्रपाल एवं उनके परिजनों पर फायरिंग की गई। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है। चौकी घटना कालिंदी गांव मेरठ में बरात पर लाठी-डंडे से हमला किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति से मांग किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में भाजपा सरकार विफल है। इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के साथ ही नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें