अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में सेवा संकल्प कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानि
दया छपरा। अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दुबे छपरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी ज्ञान क्षमता और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आयुषी पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंचम सेमेस्टर की छात्रा पूनम वर्मा दूसरे और प्रथम सेमेस्टर के छात्र पीयूष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, खुशी कुमारी श्रीवास्तव, दीपिका मिश्रा, रजिया खातून और बिट्टू कुमार यादव को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. गीता ने विजेताओं और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न, पदक और कलम देकर सम्मानित किया।