सतीश चंद्र कालेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश में की गई गड़बड़ी को लेकर छात्रेनताओं ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कैश काउंटर बंद करा दिया। इसके बाद कॉलेज के प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में की गई धांधली को लेकर प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय से काफी देर तक वार्ता की। लेकिन स्थिति में सुधार ने देख छात्रों ने एडीएम बच्चा लाल को ज्ञापन सौंपकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की।
छात्रनेताओं ने कहा कि प्राचार्य अपने निजी स्वार्थ के लिए नियम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। छात्रनेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य केवल उन्हीं छात्रों का प्रवेश कर रहे हैं, जो उनके रिश्तेदार की श्रेणी में आते हैं। कहा कि एमए प्रथम वर्ष के विभिन्न वर्गों में 100 सवाल किए थे।
उन छात्रों को भी 70 सवाल करते हुए दिखाए गए हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। छात्रों ने कहा कि अगर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर विकास पांडेय लाला, सुधीर गिरी, अवनीश चौबे, रविकांत द्विवेदी, रवि गिरी, सचिन मिश्रा, विकास दूबे, आकाश तिवारी सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।