फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता ही बचाव का उपाय

Fri, 01 Dec 2017 11:06 PM IST
ballia
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालते स्वयंसेवी संगठन - फोटो : ballia
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर राजकीय इण्टर कालेज (बालक), बलिया में जिला क्षयरोग एवं अमर शहीद चेतना संस्थान के संयुक्त प्रयास से माई हेल्थ माई राइटस विषयक पर विचार गोष्ठी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी राय, मुख्य अतिथि जिला क्षयरोग एवं एडस कार्यक्रम अधिकारी डा. केडी प्रसाद व विशेष अतिथि राजकीय इण्टर कालेज के प्राधानार्चाय राकेश कुमार पाण्डेय जी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सतर्कता ही एड्स से बचाव का उपाय है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दैरान डा. केडी प्रसाद जी ने बच्चो को एचआईवी/ एड्स के संक्षिप्त परिचय कराते हुए उसके बचाव, रोकथाम व उसके मिथको के प्रति जानकारी देते हुए बच्चो को जागरूक किया गया। राजकीय इण्टर कालेज के प्राधानाचार्य राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि एचआईवी/ एड्स से पिड़ित व्यक्तियों के साथ हो रहे समाजिक भेदभाव नही करने की अपील करते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति कहीं से संक्रमित हो भी जाता है। ऐसा नहीं कि उसे समाज में जीने का अधिकार नहीं है उसे भी जीवन जीने का समान मौका मिलना चाहिए ताकि वह इस रोग से लड़कर अपना व अपने परिवार को सम्भाल सके।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी राय ने बताया कि यह वायरस सलाइवा/ लार में नही पाया जाता है। इसलिए एक साथ भोजन करने, उठने, बैठने व एक तैलिया के प्रयोग से नही फैलता। एड्स का कोई इलाज नही होने केे कारण यह लाइलाज है किन्तु इससे संक्रमित व्यक्तियो को जिला चिकित्सालय के एआरटी सेन्टर पर नि:शुल्क दवा चलती है। जिससे मरिज के अन्दर एचआईवी के वायरस का लोड कम किया जा सकता है। जिसके प्रभाव से मरीज सामान्य जीवन जीता रहेगा। जनपद बलिया में कुल एचआईवी पंजीकृत 1935 व्यक्ति है। जिसमे 1600 मरिज को एआरटी से जोड़कर सेवा दिया जा रहा है। जिसमें 1309 (आन एआरटी) मरीज दवा का सेवन कर रहे है। इसके साथ ही 280 (प्री एआरटी) है।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल बच्चो के पोस्टरों का अवलोकन कला शिक्षक इफतखार, प्राधानाचार्य राकेश कुमार पाण्डेय व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी राय के द्वारा किया गया तत्पश्चात पुरस्कार की घोषणा किया गया।

 जिसमें प्रथम पुरस्कार भोला कुमार कक्षा 10, द्वितीय पुरस्कार अलख कुमार कक्षा 12, तृतीय पुरस्कार ऋणी कुमार कक्षा 8 व आखिरी सन्तवना पुरस्कार प्रिसं कुमार कक्ष्रर 12 को घोषित किया गया। संचालन सुशील कुमार ओझा जी ने किया। कार्यक्रम के दौरजान जिला क्षयरोग से राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, अमरदीप विश्वकर्मा, माधोकुमार, धनंजय पाण्डेय, महेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार, दीनानाथ, पीयूष, अमन, मनीष, हिमांशु, कन्हैया, रामजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें