बलिया। वन स्टाॅप सेंटर, जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों को कानूनी एवं सामाजिक सहायता प्रदान करना एवं बच्चों में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी, एक गंभीर समस्या है, जिसका संघर्ष वैश्विक स्तर पर किया जाना चाहिए। हर व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए नालसा की एलएसएमएस पोर्टल तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नं0-15100 की सेवाएं दी जा रही है। इस अवसर पर पूजा सिंह, अजंलि आदि उपस्थित रहे। संवाद