फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई संघ के अध्यक्ष बने अवधेश

Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह को स्मृति चिह्न देकर स्वागत कर्मचारी
विज्ञापन
सिंचाई संघ के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक अधिवेशन संघ भवन के सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राकेश चौधरी के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद पर अवधेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह, मंत्री नंदलाल भारती तथा उपमंत्री उमेश दूबे को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हम शासन से सिंचापाल, सिंचप्रवेक्षक  के मांगों के संघर्ष कर रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम संघर्ष करके सेवा नियमावली में संशोधन भी करा चुके हैं। जिसके तहत सिंचपाल और सिंचप्रवेक्षक के ग्रेड वेतन क्रमश: 24 और 28 सौ किए जाने के लिए जिले में दरी तथा कुर्सी मेज की व्यवस्था भी कराए। कहा कि सिंचाई और नहर का संचालन इस संगठन की रीढ़ है। निर्वाचन अधिकारी रवींद्र सिंह तथा सह चुनाव अधिकारी अजय कुमार यादव के समक्ष पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव किया गया। लल्लन त्रिपाठी, राजेश रावत, राजेश राम, ओमप्रकाश गुप्ता, सतीश चंद्र शुक्ला, मनोज कुमार, आशीष, सत्येंद्र कुमार, प्रदीप भारती आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें