फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1600 मीटर दौड़ में बलिया के अवनीश 3000 मीटर में मऊ के सागर रहे अव्वल

विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के मलप गांव में आयोजित हाफ मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों के साथ अति​थि। जागरुक पाठक
विज्ञापन
नगरा (बलिया)। क्षेत्र के मलप गांव में आयोजित विशाल हाफ मैराथन में बलिया, मऊ, वाराणसी समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता की 1600 मीटर दौड़ में बलिया के अवनीश यादव ने प्रथम, मऊ के राहुल यादव ने द्वितीय और बेरुआरबारी के अभिषेक सनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
झाड़ी मठ के विवेक राजभर चौथे और सरया गांव के जंगली पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, 3000 मीटर दौड़ में मऊ के सागर कुमार ने पहला, बलिया के सोनू कुमार राजभर ने दूसरा और वाराणसी के प्रिंस चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। बलिया के दीपक प्रसाद चौथे और हिमेश यादव पांचवें स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को साइकिल, पंखा समेत अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर आयोजक संतोष यादव, रामायण यादव, रमेश यादव, शैलेंद्र चौहान, कमलेश भारती, अखिलेश चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें