15 ग्राम पंचायतों के डोंगल निष्क्रिय : सीयर ब्लॉक की 94 ग्राम पंचायतों में से 15 के सचिवों या प्रधानों के डोंगल डी-एक्टिवेट हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अलग-अलग कारणों से की गई है। कथित कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो के मामले में ससना बहादुरपुर और सरयाडीहू भगत सहित चार ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिव का डोंगल निष्क्रिय किया गया है। इससे ससना बहादुरपुर, सरयाडीहू भगत, अखोप और मालेरा ग्राम पंचायत प्रभावित हैं।
इसके अलावा सचिव श्याम और उपेंद्र कुमार के ब्लॉक क्षेत्र से बाहर स्थानांतरण होने के कारण उनके अधीन आने वाली 10 ग्राम पंचायतों के डोंगल भी निष्क्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन पंचायतों में जल्द ही नए सचिवों की तैनाती की जाएगी। वहीं हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ गबन का प्राथमिकी दर्ज होने के कारण उस ग्राम पंचायत का डोंगल भी फिलहाल डी-एक्टिवेट है।