फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

Wed, 21 Oct 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर सहित ग्राम्यांचल में सजे पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कलाकारों ने पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया है। नगर में बुधवार को मेले जैसा माहौल रहा वहीं डीजे के धुन पर भक्ति गीत-गानों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र के अष्टमी व नवमी तिथि को नगर सहित ग्राम्यांचल में पंडालों में पूजन-अर्चन की धूम  रही। लोग सपरिवार मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए आते रहे। जिससे पूरा भृगुनगरी देवीमय बन गया। इस दौरान पंडालों में देर शाम भव्य आरती की गई।


कासिम बाजार स्थित राष्ट्रीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजन पंडाल में मां की भव्य प्रतिमा रखी गई है। वहीं लोहा पट्टी, आर्यसमाज रोड, बड़ा गड़हा,  जापलिनगंज, बालेश्वर घाट रोड, ओकडेनगंज आदि स्थानों पर भव्य प्रतिमाएं  स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


 जिसे देखने के लिए नगर के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं।
मनियर संवाददाता के अनुसार कसबे के देवापुर में चल रहे नवका बाबा और शक्ति बाबा शारदीय नवरात्र मेला इन दिनों अपने पूरे सवाब पर है।

 परशुराम स्थान के विनय मंच, बजरंगी सिंह के दरवाजे पर देवापुर,  देवरार, रामपुर, पिलुई, भागीपुर, चांदुपाकड सहित आदि स्थानों पर रखी दुर्गा मां की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। युवा संगठन के दीपक सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, मंटू सिंह, दिनेश यादव ने लोगोें को पानी पिलाया।


दुबहर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नगवां, अखार, बयासी, जनाड़ी, घोड़हरा, ओझवलिया, विशुनपुरा, भरसर बाजार स्थित नवयुवक  क्रांति कमेटी के तत्वावधान में पूजन-अर्चन किया गया। देरशाम होते ही पंडालों में सजावट को देखने के लिए श्रद्धालु नर-नारियों के साथ युवतियों  की भीड़ दिखने लगी। वहीं दशहरा के मद्देनजर रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने के लिए कार्यकर्ता लगे रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें