फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला बृहस्पतिवार की भोर में शौच को जा रही थी कि किसी युवक ने महिला को पीछे से आकर दबोच लिया। अभी महिला कुछ समझ पाती कि युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसे नाखून से गंभीर रूप में घायल कर दिया गया। घटना के बाद महिला भाग कर थोड़ी दूर स्थित एक घर में पहुंची। जहां की महिलाओं ने उसे घर पहुंचाया। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी रेवती पहुंचाया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मंटू राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें