फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास कर रहे युवक को एलआईयू टीम ने दबोचा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नौरंगा गांव के प्रधान के खिलाफ कार्रवाई और पक्का पुल का निर्माण नहीं होने से क्षुब्ध नौरंगा निवासी मिथिलेश ठाकुर ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद पर केरोसिन गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एलआईयू तथा विशेष अभिसूचना इकाई के साथ ही पुलिसकर्मियों ने युवक को आत्मदाह करने से पहले ही पकड़ लिया। शहर कोतवाल ने युवक को कोतवाली भेज दिया। बाद में उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। युवक ने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे को ज्ञापन सौंप प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने और पक्का पुल बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

बैरिया क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी मिथिलेश ठाकुर पुत्र राजनारायण ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मुुख्यमंत्री तक से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो बार गांव में जांच टीम भी पहुंची, लेकिन कुछ नहीं किया गया। यह भी कहा कि गांव के सामने पक्का पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है लेकिन क्षेत्र के एक प्रतिनिधि गांव से करीब 18 किमी दूर पक्का पुल बनवाने का प्रयास कर रहे हैं। युवक ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई करने और नौरंगा गांव के सामने स्वीकृत पक्का पुल का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें