मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में रविवार शाम एक दावत के दौरान किसी बात को लेकर वीरेंद्र कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बहदुरा निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ अर्जुन अपने कुछ परिचितों के साथ सुनील मिस्त्री के डेरा पर भोजन कर रहे थे। उसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वीरेंद्र पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में उनकी गर्दन और सिर पर चोट आई, जिससे वह वहीं गिरकर अचेत हो गया। घायल को दोस्तों ने इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर इलाज को पहुंचाया।
चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की मां की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद