फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह समझौता कराने गए भाजपा नेता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां पर सोमवार की रात में हमला किया गया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वे बेहोस हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उनका इजाल चल रहा है।
विज्ञापन

जावेद कमर खां की ओर शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि वे सोमवार की रात को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परमंदापुर गए थे। वहां पहले से करिमुल्लाह खां तथा मुस्ताक पहलवान के बीच पहले हुए विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। आरोप है कि जावेद कमर खां को देखते ही अजीमुल्लाह शेख गुड्डू, जवेद पुत्र सफिउल्लाह शेख तथा दो अज्ञात व्यक्ति गाली-गलौच करने लगे। अजिमुल्लाह ने कहा कि बड़ा भाजपा नेता बनता है और मेरे खिलाफ शिकायती पत्र देता है। इतना कहने के बाद ही उसने सिर पर वार कर दिया जिससे जावेद कमर बेहोस हो गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विपिन सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, दोषियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें