फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विशंभर यादव की 1.43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंग लीडर विशंभर यादव की अपराध के जरिये अर्जित लखनऊ स्थित 1.43 करोड़ की संपत्ति पुलिस-प्रशासन की ओर से कुर्क की गई है। विशंभर ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व अन्य अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अतिरिक्त बलिया के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष जून में भी तत्कालीन जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विशंभर यादव की 2.13 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिए थे। उस समय गांव टकरसन स्थित मकान के आधे हिस्से को पुलिस ने कुर्क किया था। मुख्यमंत्री की ओर से माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई एवं माफियाओं की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमे के अभियुक्त विशंभर यादव निवासी टकरसन के लखनऊ के थाना चिनहट और गोमतीनगर में भी सम्पत्ति पाए जाने पर कुर्की कराई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 1.43 करोड़ है।
मिंटू सिंह हत्याकांड में था आरोपी
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ये महावीर घाट के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभ नारायण वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में विशंभर यादव समेत कई लोग आरोपी थे। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में अभियुक्त विशंभर समेत सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें