फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अचानक ससुराल पहुंचकर युवक ने अपनी ही कार को किया आग के हवाले, फिर दोस्त के साथ भागा

Thu, 27 Feb 2025 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया जिले में एक युवक अपने ससुराल पहुंचकर अपनी कार में आग लगाकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
धू- धू कर जली कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से विवाद के बाद बृहस्पतिवार की सुबह गोपालपुर चारपहिया वाहन से पहुंचा युवक अपनी ही कार में आग लगा कर अपने साथी के मोटरसाइकिल से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी आकृति श्रीवास्तव ने वर्ष 2014 में बलिया शहर निवासी योगेंद्र मिश्र से विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा गया। 

इधर, गांव के लोगों ने बताया कि योगेंद्र मिश्र अपने चारपहिया वाहन से लालगंज-गोपालपुर रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचा। गाड़ी खड़ी की और उसमें आग लगा दी। लोगों ने शोर किया तो वहां खड़े एक दोस्त की बाइक पर बैठकर योगेंद्र भाग निकला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी हासिल की। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया लड़की के ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले योगेंद्र मिश्र अपनी पत्नी आकृति को मोटरसाइकिल से लालगंज चट्टी पर उतार दिया था। तब आकृति ने अपने पति पर मारपीट कर खदेड़ने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें