फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेल प्रतियोगिताओं में पीएमश्री करमी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय शिक्षा क्षेत्र रानीपुर में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी के मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और अरुण कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इसके बाद पीटी, कबड्डी, योगा, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, लोकगीत, समूह गीत, एकांकी दौड़ और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ बालिका वर्ग की 400 मीटर स्पर्धा में निधि करमी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जबकि पीटी बालिका वर्ग में पीएम श्री सुल्तानीपुर प्रथम और करमी द्वितीय रहे। खोखो में सुल्तानीपुर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी बालक वर्ग में सुल्तानीपुर प्रथम और करमी द्वितीय रहे। लोकगीत, समूह गान और वॉलीबॉल में अमरसेपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चकिया, अब्बूपुर, सुल्तानीपुर, हुसेनाबाद, अमरसेपुर, भीखमपुर और करमी के बालक-बालिकाओं ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में भी स्थान प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें