पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 91वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की बुनियाद अटल जी पर टिकी है और नरेंद्र मोदी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिर्ठा खिलाया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आज हर कोई अटल जी की सुशासन की चर्चा करता है। देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू कर गांव की सड़कों को शहर से जोड़ना एक अनुकरणीय उदाहरण है। अटल जी हमेशा देशहित में सोचते रहे।
वह हमेशा चाहते रहे कि पड़ोसी देशों से दोस्ताना संबंध रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरों को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, गोपाल सिंह, नारद सिंह, प्रमिला गुप्त, विनोद पांडेय आदि रहे। इसके अलावा नगर के कई स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर क्षेत्र के श्रीनाथ बाबा मठ प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह ऐसे राजनेता हैं, जिनका गुणगान विपक्षी नेता भी करते हैं।
इस मौके पर सुमित, प्रेमप्रताप तिवारी, संदीप सोनी, गोपाल जी, अतुल सोनी, अतुल सिंह, पवन कुमार सिंह आदि लोग रहे। उधर जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल और दूध का वितरण सांसद भरत सिंह ने किया।
इस मौके पर सीएमओ डा. पीके सिंह, सीएमएस पीएन नाडर, डा. कुंवर अरुण सिंह, अनूप चौबे, सुमित मिश्र, अजय दूबे, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रमेश सिंह, रितेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय आदि रहे।