सेंट मदर टरेसा कांवेंट स्कूल शंकरपुर के प्रांगण में रविवार को जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो दर्जनाें से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह मुन्ना ने किया।
प्रतियोगिता दो वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें जूनियर बालक वर्म में त्रिभुवन प्रसाद प्रथम, सुधांशु शेखर श्रीवास्तव द्वितीय एवं शेषनाथ तृतीय स्थान पर रहे।
जबकि सब जूनियर बालक वर्ग में राजकुमार प्रथम, सुमित श्रीवास्तव द्वितीय एवं सुजित श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में स्नेहा तिवारी प्रथम, रिश्ता तिवारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता आयोजन करने से छिपी प्रतिभाओं का निखार होता है और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।