फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जंगली बाबा धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 41 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
गड़वार कस्बा के जंगली बाबा धाम मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल वर-वधु और उनके पर
विज्ञापन
गड़वार। विकासखंड गड़वार स्थित श्रीजंगली बाबा धाम शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और मांगलिक गीतों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में जिले के छह विकासखंडों के 41 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन

हिंदू रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुए विवाह समारोह में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवदंपतियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए विवाह प्रमाणपत्र और आम का एक-एक पौधा भेंट किया। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं, जबकि शेष सहायता सामग्री के रूप में दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें