मौसम के प्रभाव से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। आलम ये है कि पिछले 24 घंटों में 142 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे हैं और इनमे 28 मरीज सांस और अस्थमा के हैं। चिकित्सा महकमा हलकान है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 1483 मरीज पहुंचे। ओपीडी में सर्दी जुकाम खांसी व पेट दर्द के अलावा अस्थमा के मरीज ज्यादा रहे। इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में 142 मरीज पहुंचे, जिसमें 28 मरीज अस्थमा व सांस की परेशानी वाले थे। आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम में अचानक बदलाव से जुकाम और कफ की समस्या लोगों में बढ़ने लगी है। जिला अस्पातल की इमरजेंसी में पहंुचे लोगों में से प्राथमिक इलाज के बाद राहत मिलने पर 16 मरीजों को चिकित्सकों ने घर भेज दिया। इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में 12 मरीज भर्ती हुए। आम दिनों में ओपीडी में चार से पांच मरीज ही अस्थमा के आते हैं