फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होता रहा मूल्यांकन, करते रहे विरोध

Sun, 05 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चारों केंद्रों पर शनिवार से मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। धीरे ही सही रविवार को भी सभी केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य चला। 11 लाख उत्तर पुस्तिकाओं में अब तक 2391 का ही मूल्यांकन हो पाया है। वहीं सातवें दिन भी शर्मागुट को छोड़कर अन्य गुटों के शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। जबकि कुंवर सिंह में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। विरोध को देखते हुए मूल्यांकन केंद्रों पर बड़ी संख्या
विज्ञापन

में पुलिस तैनात रही। केंद्रों के गेटों पर शिक्षक हाथ जोड़कर शिक्षकों से मूल्यांकन नहीं करने का अनुरोध करते रहे।
 मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज पर रविवार को जबर्दस्त विरोध देखा गया। शर्म ागुट को छोड़ चेतनारायण गुट, ठकुराई गुट, पांडेय गुट, वित्तविहीन शिक्षक संघ के शिक्षक मुख्य गेट पर ही बैठ गए थे। साथ ही मूल्यांकन कार्य के लिए अंदर जाने वाले शिक्षकों को हाथ जोड़कर रोकते रहे।               बावजूद दूसरे रास्ते से शिक्षक कालेज के अंदर पहुंचकर 33 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर औपचारिकताएं पूरी की। वहीं टाउन इंटर कालेज में मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक अशोक कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में डिप्टी हेड सहित 43 परीक्षकों ने 753 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
कुंवर सिंह इंटर कालेज पर तीन डिप्टी हेड के साथ ही 19              परीक्षकों ने 770 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।                  जबकि राजकीय बालिका विद्यालय पर 508 उत्तर   पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के दौरान डीआईओएस शिवचंद्र राम मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा              लेते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें