फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाला गया महावीरी झंडा जुलूस

Sun, 05 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नवानगर। श्री बजरंग हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में  शनिवार की शाम सिवानकला में इस वर्ष भी महावीर जयंती के अवसर पर महावीरी झंडा  जुलूस मां काली मंदिर से निकाला गया। गाजे-बाजे और विभिन्न झांकियों के साथ जुलूस में शामिल लोगों ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

 महावीर जयंती के अवसर पर श्री बजरंग हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में महावीरी जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रीराम, शंकर, हनुमान और अन्य  झांकियां निकाली गई। जुलूस के दौरान गाजे-बाजे के साथ युवक डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। जुलूस मां काली के मंदिर से निकल कर  गांव का भ्रमण करते मंदिर प्रांगण पर पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान  पाठक, अरविंद कु मार राय, सुनील लाल गुप्ता, रामप्रवेश चौहान, प्रमोद गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा, डा. उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें