फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आशा कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार करने का लगाया का आरोप

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर परिसर में आयोजित एएनएम, आशा संगिनी एवं
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। एएनएम, आशा संगिनी और आशा बहुओं की शिकायतों की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद चौधरी और विभागीय प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम से उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ता के बाद शिकायतकर्ताओं को बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन


आशा संगिनी, आशा बहुओं और एएनएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पर दुर्व्यवहार, प्रताड़ित करने, वेतन काटने की धमकी देने और कई बार मानदेय रोकने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एएनएम सेंटरों पर प्रतिदिन कर्मचारियों से उपस्थिति की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा बाहर की दवाएं लिखे जाने और दवा खरीदकर लाने तक प्रसव के बाद प्रसूता को नहीं छोड़ने का भी आरोप लगाया। पीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह रावत ने आरोपों को लेकर कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार से शनिवार तक एएनएम सेंटरों पर उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पूर्व में सप्ताह में दो दिन उपस्थिति होती थी। अब निर्देशों के अनुपालन में जांच की जा रही है। एसीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी ने कहा कि शिकायतें सुन ली गई हैं। कुछ कमियां सामने आई हैं। तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट को सीएमओ को सौंपी जाएगी। शिकायतकर्ताओं को भी कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें