फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में आशा बहुएं और संगिनियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुक्रवार को आशा बहू और संगिनियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया और सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल को आशा बहुओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा बहुओं की समस्याओं को सुनने के उपरांत सीएमओ ने एक सप्ताह के अंदर संबंधित मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य से मिलने वाले प्रतिमाह लाभांश का भुगतान अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक सात दिन के अंदर हर हाल में कर दिया जाएगा तथा अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के पिछले वर्ष द्वितीय वर्ष का बजट लैप्स होने के कारण उसे पुन: शासन से मांगा जाएगा। बजट उपलब्ध होते ही उसका भी भुगतान कर दिया जाएगा।
इसके पूर्व धरना को संबोधित करते हुए जिला आशा संघ की जिला अध्यक्ष पूनम पांडे ने कहा कि जनपद में 2800 आशा बहुएं और 120 आशा संगिनियों के बकाया का 15 दिन के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो अनशन किया जाएगा। धरना देने वालों में मुख्य रूप से मंजू राय, विद्यावती सिंह, रागिनी सिंह, अनिता राय, प्रेम कुमार यादव, मीना दूबे, मंजू वर्मा, मंजू शर्मा, मथुरावती, पुष्पा, राजू शर्मा, सुभावती, हीरा, मंजू आदि रही। अध्यक्षता पूनम पांडे और संचालन शीला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें