फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चेकिंग टीम हटते ही भरौली गोलंबर पर जाम लगना बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। डुमरांव से लेकर बक्सर और भरौली गोलंबर, यहां से गाजीपुर के पखनपुरा और बलिया मार्ग पर लक्ष्मणपुर तक रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को तीन दिनों से राहत मिली है। सिर्फ बक्सर पुल से शराब चेकिंग करने वाली टीम के हटते ही भरौली गोलंबर पर जाम लगना बंद हो गया है।
विज्ञापन

गत 28 अप्रैल को कोरंटाडीह डाक बंगले में बक्सर बलिया के प्रशासनिक अमले की बैठक हुई थी। इसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद नीरज शेखर और पूर्व मंत्री नारद राय भी थे। इसके बाद जाम से निजात मिल गई। बैठक में बलिया के अधिकारियों ने बताया था कि बक्सर की तरफ शराब चेकिंग यहां लगने वाले जाम का बड़ा कारण है। जिलाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने आबकारी निरीक्षक को चेकिंग पुल पर न कराकर कहीं और कराने की सलाह दी थी। साथ ही भरौली चौराहे की व्यवस्था को बेहतर करने की सलाह दी गई थी। इस पर जिलाधिकारी बलिया ने एनएचएआई के अधिकारियों को भरौली गोलंबर का विस्तार करने तथा 100 मीटर बलिया और 100 मीटर गाजीपुर की तरफ सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। बैठक सम्पन्न होने के दो घंटे बाद ही बक्सर प्रशासन ने पुल पर हो रही शराब चेकिंग टीम को हटा दिया। इसके बाद से ही जाम से मुक्ति मिल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें