फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगी लगेज स्कैनर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा अब हाइटेक होगी। यात्रियों को कोई भी सामान ट्रेन में ले जाना है तो पहले उसकी चेकिंग करवानी होगी। इस सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर के ठीक बगल में लगेज स्कैनर मशीन लगाने का काम चल रहा है। मशीन इंस्टॉल होने पर यात्रियों को स्टेशन पर लगेज ले जाने से पहले स्कैनर में इसका परीक्षण कराना होगा। हालांकि एक ही मशीन होने के कारण यात्रियों के सामान का भार अधिक रहेगा।
विज्ञापन

छपरा-वाराणसी रेल खंड का सबसे ज्यादा आय वाला स्टेशन बलिया है। यहां से रोज 35 जोड़ी ट्रेनों से 10 हजार से ज्यादा यात्री देश के अलग-अलग महानगरों की यात्रा करते हैं। स्टेशन को महानगरों की तर्ज पर यात्री सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। उसके साथ स्टेशन की सुरक्षा पुख्ता की जा रही है। स्टेशन के दोनों तरफ 10 से 15 फिट की दीवार बनाई गई है। पूर्व में प्लेटफॉर्म पर आने-जाने के लिए तीन रास्ते थे, लेकिन अब सिर्फ गेट संख्या एक व द्वितीय प्रवेश गेट से ही यात्री आ जा रहे हैं। कुंभ के बाद यात्री विश्रामालय गेट को बंद कर दिया गया है। उत्तरी प्रवेश द्वार की तरफ दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

मशीन के साथ लगेगा मेटल डिटेक्टर : स्कैनर मशीन के बाद ठीक बगल में मेटल डिटेक्टर भी लगाने का प्रावधान है। जो भी यात्री अपना बैग मशीन में रखेगा, उसकी साथ ही चेकिंग भी हो सकेगी। जल्द ही इस मशीन को चालू कर दिया जाएगा। स्टेशन से देश के सभी महानगरों के लिए लोग आते-जाते हैं। राजधानी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का संचालन होता है। बता दें कि स्टेशन पर यह मशीन लगाने की लंबे समय से मांग थी।
विज्ञापन


स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। फिलहाल एक ही लगेज स्कैनर मशीन लग रही है। जो भी यात्री स्टेशन में एंट्री करेगा उसका सामान चेक किया जाएगा। बीके सिंह, आरपीएफ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें