फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन मिला डूबे आर्यन का शव

Fri, 17 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
रेवती के घाघरा में डूबे आर्यन का शव मिलने के बाद देखने के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
चार दिनों तक एनडीआरएफ, पीएसी एवं गोताखोरों द्वारा घाघरा में के संभावित स्थानों के चप्पा-चप्पा की सघन तलाश के बाद भी आर्यन का शव नहीं मिल सका था। शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन मंजू शर्मा एवं डाॅ. गौतम देव शर्मा का पुत्र आर्यन उर्फ सन्नी का शव बिहार के मांझी थाना के मटियारी घाट के पास तैरता देखा गया। मछुआरों द्वारा बताए जाने पर रिश्तेदारों ने शव की पहचान कर मृतक के परिवार को सूचित किया। शव मिलने की खबर सुन लोगों की भीड़ जुट गई। शव के रेवती पहुंचने पर परिवार एवं आसपास के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन



होली के दिन रंग खेलने के बाद पूर्व चेयरमैन का इकलौता पुत्र आर्यन उफऱ् सन्नी (20) एवं पड़ोस का राम बाबू चौरसिया (18) अन्य मित्रों के साथ दतहां ढाला के पास घाघरा में नहाने गए थे। नहाने के क्त्रस्म में अचानक सन्नी एवं राम बाबू गहरे पानी में चले गए एवं डूब गए। गोताखोरों ने रामबाबू के शव को निकालने में सफलता पा ली था, किन्तु सन्नी के बारे में कुछ पता नहीं चला था। बाद इसके आसपास के गोताखोरों द्वारा सीओ बैरिया की उपस्थिति में थानाध्याक्ष ने गहराई से घाघरा में तलाश की गई, बावजूद सन्नी के शव को हासिल नहीं किया जा सका। प्रशासन के प्रयास से तीसरे और चौथे दिन एनडीआरएफ एवं पीएसी के टीम द्वारा सघन तलाशी की गयी।


 उधर, थाना के चौकीदारों को भी जगह जगह पुलिस ने सजग कर रखा था। चौकीदार श्रवण ने शव के मटियारी के पास होने की सूचना दिया। परिजनों द्वारा शव लाये जाने के बाद घाट पर उपस्थित परिवारीजनों द्वारा सन्नी की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें