फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनबढ़ युवकों ने शौच के लिए जा रही किशोरियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम शौच के लिए जा रहीं दो किशोरियों को गांव के मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवतियों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल युवतियों की मां की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो सगी बहनें अपने घर से शौच के लिए जा रही थीं। इसी बीच गांव के तीन युवकों ने बाइक से युवतियों को धक्का मार दिया। इसके बाद युवकों ने किशोरियों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों को देखकर युवक भाग गए। मौके पर पहुंचे युवतियों के परिजनों ने पुलिस को डायल -112 पर सूचना दी। पीआरवी के साथ पहुंची थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। किशोरियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। युवतियों की मां ने गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें