बलिया। थाना सुखपुरा व एसओजी की संयुक्त ने टीम ने मंगलवार की शाम सुखपुरा थाना के मिड्ढा के गांव के पास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं उनके पास से चार प्लास्टिक की बोरियों में कुल 71 किग्रा गांजा, छह मोबाइल, दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किया। इसके अलावा बोलेरो व बलेनो वाहन को पकड़ सीज कर दिया।
पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम व पता बैरिया थाना क्षेत्र के चंदन यादव निवासी दलजीत टोला, राज कुमार महतो निवासी सिताब दियर घोरी टोला, आशीष कुमार सिंह निवासी दलजीत टोला, आकाश वर्मा निवासी निर्जापुर मानिक छपरा, सुनील सिंह निवासी भवन टोला बताया।
बताया कि पकड़े तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तथा आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा गगन राज सिंह, प्रभारी एसओजी श्रीराम सजन नागर, उप निरीक्षक श्रीराम सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, वेद प्रकाश दूबे, शशि प्रताप सिंह, फौजदार यादव, कांस्टेबल विजय कुमार राय, रोहित कुमार यादव आदि रहे।